← All writing

ज़िंदगी भर धूप से बचते फिरेंगे

पहले तो तारीफ करते जाएंगे लोग
फिर तेरी तारीख भी मिटवाएंगे लोग

ज़िंदगी भर धूप से बचते रहेंगे
फिर चिता में जल के राख हो जाएंगे लोग

पहले तो उड़ते रहेंगे बिन परों के
फिर जमीन से औंधे मुँह टकराएंगे लोग

तू तो जिंदा लाश सा फिरता रहेगा
गिद्द की तरह तुझे फिर खाएंगे लोग

तू अकेला ही बढ़ेगा इस सफर में
मंजिलों के बाद साथ आ जाएंगे लोग

जिस शजर की छाँव में पलकर बढ़े हैं
उस शजर को खुद ही फिर कटवाएंगे लोग

#ghazal#reflections