← All writing
बिछड़ने पे उसने ये सौगात दी है
बिछड़ने पे उसने ये सौगात दी है
मुझे तो गमों से भरी रात दी है
ये महँगी मोहब्बत खरीदें तो कैसे
मुझे तो खुदा ने न औकात दी है
हैं सदियों के गम और लम्हों की खुशियां
मुझे ज़िंदगी ने ये खैरात दी है
मुझे दोस्तों से नहीं मिलने देते
मोहब्बत ने यारी को फिर मात दी है
ये किसका मोहब्बत भरा खत है आया
बयाबाँ को किसने ये बरसात दी है